4000 हजार करोड़ी रामायण ही नहीं, इन 7 बड़ी माइथोलॉजिकल फिल्मों के लिए भी हो जाइए तैयार

सिनेमा जगत में पोस्ट कोरोना कई सारे बदलाव देखने को मिले हैं. इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री में 2 ऐसे जॉनर रहे हैं जो सुपरहिट रहे हैं और खूब पसंद किए गए हैं. इसमें एक हॉरर-कॉमेडी है और दूसरा माइथोलॉजिकल मूवीज हैं. महावतार नरसिम्हा और कल्कि जैसी माइथोलॉजिकल फिल्मों ने काफी अच्छा परफॉर्म किया है. लेकिन ये सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है. आने वाले वक्त में ऐसी और भी माइथोलॉजिकल फिल्में आने वाली हैं जिन्हें देख फैंस भौचक्के रह जाएंगे और हिंदू धर्म के बारे में और गहनता से जानेंगे.

इसमें रणबीर कपूर की रामायण का नाम सबसे पहले आता है. ये फिल्म दो पार्ट्स में आने वाली है. इसका पहला पार्ट 2026 में आएगा और फिल्म का दूसरा पार्ट 2027 में आएगा. फिल्म 4000 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बन रही है. इसके अलावा आइए जानते हैं वो कौन सी 7 माइथोलॉजिकल फिल्में हैं जो आने वाले वक्त में आ रही हैं.

वाराणसी

रामायण के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इस फिल्म की ही है. ये फिल्म भी 1400 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. फिल्म से काफी अच्छे कलेक्शन की उम्मीद लगाई जा रही है. वाराणसी फिल्म का निर्देशन एस एस राजामौली कर रहे हैं. फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा का लीड रोल है और इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन नेगेटिव रोल में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी वाराणसी के पौराणिक इतिहास से जुड़ी बताई जा रही है. इसे 7 अप्रैल 2027 को रिलीज किया जाना है.

कल्कि 2

नाग अश्विन की फिल्म कल्की ने 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था और अब फैंस इसके दूसरे पार्ट को लेकर बेकरार हैं. इस फिल्म को महाभारत के बैकड्रॉप के तर्ज पर बनाया गया है लेकिन इसमें भविष्य में काशी की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में प्रभास का लीड रोल है. वहीं दूसरी तरफ इसमें अश्वत्थामा के रोल में अमिताभ बच्चन नजर आए हैं. इसके अलावा फिल्म में कमल हासन लीड विलेन के रोल में होंगे. फिल्म के दूसरे पार्ट पर अभी काम बचा है और इसकी शूटिंग जारी है. फिल्म का पहला पार्ट 2024 में आया था वहीं ऐसा माना जा रहा है कि इसका दूसरा पार्ट 2027 में आ सकता है.

महावतार परशुराम

महावतार नरसिम्हा की सक्सेस के बाद अब महावतार परशुराम फिल्म को लेकर अपडेट आ रहे हैं. महावतार नरसिम्हा कम बजट में बनी थी और बड़ा कमाल दिखाने में सफल रही थी. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. वहीं दूसरी तरफ महावतार परशुराम की बात करें तो ये फिल्म भी 2027 तक रिलीज की जा सकती है. फिल्म में भगवान विष्णु के 6वें अवतार परशुराम जी की कहानी दिखाई जाएगी.

जय हनुमान

जय हनुमान फिल्म की बात करें तो इसे डायरेक्टर प्रशांत वर्मा बना रहे हैं. ये हनु-मैन फिल्म का सीक्वल है जो 2024 में आई थी और कमाल का प्रदर्शन करने में सफल रही थी. जय हनुमान फिल्म में ऋषभ शेट्टी लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म में त्रेतायुग और कलयुग को जोड़कर बनाई जाएगी. इसकी कन्फर्म रिलीज डेट अभी नहीं आई है. ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म साल 2027 तक रिलीज की जा सकती है.

हिरणकश्यप

हिरणकश्यप फिल्म की अनाउंसमेंट तो साल 2023 में ही कर दी गई थी लेकिन फिल्म पर अब तक कोई बड़ा अपडेट नहीं आया है. इस फिल्म की कहानी त्रिविक्रम श्रिनिवास लिख रहे हैं. फिल्म पर काम काफी धीरे हो रहा है और इसे लेकर अभी ज्यादा अपडेट्स नहीं आए हैं. लेकिन फैंस इस फिल्म को लेकर भी काफी एक्साइटेड हैं.

महाकाली

तेलुगु-हिंदी में बन रही फिल्म महाकाली का निर्देशन पूजा कोल्लुरू कर रही हैं. ये भी पौराणिक कहानियों पर बनी फिल्म है जिसने ऑडियंस का खूब प्यार कमाया है. फिल्म में अक्षय खन्ना नजर आएंगे और इससे उनका लुक भी वायरल हो चुका है. वे फिल्म में शुक्राचार्य के रोल में दिखाई देंगे. इसके अलावा फिल्म में भूमि शेट्टी और रोहित सरफ होंगे. फिलहाल इस फिल्म पर काम चल रहा है.

महावतार

विकी कौशल की फिल्म महावतार की अनाउंसमेंट पहले ही हो चुकी है. इस फिल्म में विकी भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम के रोल में नजर आएंगे. फिल्म में निर्माण मैडॉक सिनेमा के तले दिनेश विजान कर रहे हैं. जबकी अमर कौशिक इस फिल्म में निर्देशक की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म दिसंबर 2026 को रिलीज की जाएगी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com