रायपुर में ऑटोपार्ट्स दुकान में चोरी, दीवार और छत तोड़कर उड़ा लिया लाखों का सामान

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
राजधानी रायपुर के एमजी रोड स्थित सिंधी बाजार की गली नंबर-02 में देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दीवार और छत तोड़कर ऑटोपार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स की कई दुकानों में प्रवेश किया और लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इस दौरान चोरों ने सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौदहापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में बाहरी गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।










