Flipkart Big Billion Days 2025: iPhone 16 Pro Max पहली बार ₹1 लाख से कम कीमत पर, जानें डिटेल्स

Flipkart Big Billion Days 2025:फेस्टिव सीजन की शुरुआत होते ही शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर सेल का धूम मचने लगा है और इस बार सबसे बड़ी नजरें Flipkart Big Billion Days Sale 2025 पर टिकी हैं।
Flipkart Big Billion Days 2025।फ्लिपकार्ट ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि यह सेल 23 सितंबर 2025 से शुरू होगी।
कंपनी ने अभी तक सभी डिस्काउंट्स का खुलासा नहीं किया है लेकिन एक प्रमोशनल फोटो ने ग्राहकों का उत्साह बढ़ा दिया है।
इस प्रमोशनल फोटो से संकेत मिला है कि Apple iPhone 16 Pro Max को इस बार भारी छूट के साथ बेचा जाएगा और इसकी कीमत पहली बार ₹1 लाख से कम हो सकती है।
लॉन्चिंग के समय इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत ₹1,44,900 (256GB वेरियंट) थी। ऐसे में यह डील ग्राहकों के लिए अब तक का सबसे बड़ा ऑफर साबित हो सकती है।
iPhone 16 Pro Max डील क्यों है खास?Flipkart Big Billion Days 2025
iPhone 16 Pro Max पर मिलने वाला डिस्काउंट लिमिटेड-पीरियड के लिए होगा। यानी, अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो डील के लाइव होते ही तुरंत ऑर्डर करना होगा, क्योंकि इसकी भारी मांग के चलते स्टॉक जल्द ही खत्म होने की संभावना है।
और क्या मिलेगा Big Billion Days Sale में?Flipkart Big Billion Days 2025
फ्लिपकार्ट धीरे-धीरे अपने सेल ऑफर्स का खुलासा कर रहा है। अब तक जिन प्रोडक्ट्स के नाम सामने आए हैं उनमें शामिल हैं:
- iPhone 16 Series
- Samsung Galaxy S24
- Motorola Edge 60 Pro
- OnePlus Buds 3
सिर्फ स्मार्टफोन्स ही नहीं, बल्कि ग्राहक स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज, एसी और TWS ईयरबड्स पर भी शानदार छूट का फायदा उठा सकेंगे।
क्यों है यह बेस्ट टाइम iPhone लेने का?
हर साल की तरह इस बार भी Apple अपने नए iPhone 17 Series को 9 सितंबर 2025 को लॉन्च करने वाला है। नए मॉडल्स आने के बाद कंपनी पिछले साल के प्रो मॉडल्स को बंद कर देगी।
यानी, iPhone 16 Pro Max एक बार स्टॉक खत्म होने के बाद Apple Store पर उपलब्ध नहीं होगा। ऐसे में Flipkart Big Billion Days Sale उन ग्राहकों के लिए आखिरी और बेहतरीन मौका है, जो फ्लैगशिप iPhone को कम दाम में खरीदना चाहते हैं।










