इंसान या कोई दरिंदा? 4 साल की मासूम को दांतों से काट-काटकर किया लहुलूहान; समस्तीपुर में हैवानियत की सारी हदें पार

बिहार समस्तीपुर : जिले में एक बच्ची के साथ रेप की कोशिश का मामला सामने आया है.असफल होने पर आरोपी ने बच्ची के शरीर पर कोई जगह दांत काटकर लहुलूहान कर दिया.बेहोशी की हालात में शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आरोपी पड़ोसी शंकर सदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की है. पीड़िता की मां ने बताया कि शंकर ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ खेत में लेकर गया. जहां उसने रेप का प्रयास किया.हालत बिगड़ने पर उसे वहीं छोड़कर भाग निकला.
काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई. गांव में पता चला कि वो शंकर के साथ खेत ही ओर जा रही थी.इसके बाद उसी दिशा में खोजबीन शुरू की गई तो गेहूं के खेत में बेहोशी की हालत में मिली। तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची.गुरुवार शाम को बेटी स्कूल से घर आई थी.इसके बाद ट्यूशन पढ़ने गई.
वहां से आने के बाद दरवाजे पर ही खेल रही थी.पता नहीं कब आरोपी उसे अपने साथ लेकर चला गया. हमलोग देख नहीं सके.वहीं, अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि 4 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश की गई है.उसके अपर पार्ट में कई जगह दांत के निशान है.गंभीर हालात में उसे यहां लाया गया था.करीब 1 घंटे बाद होश आया. प्राइवेट पार्ट में इंजरी नही है.डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है.
वहीं इस संबंध में ASP संजय पांडेय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चार साल की बच्ची को उसकी मां ने बेहोशी की हालत में अस्पताल में एडमिट कराया है। उसके साथ गलत काम किया गया है। शरीर पर जख्म के निशान है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।










