जबलपुर : छोटा हाथी से अवैध शराब तस्करी, 7 लाख 40 हजार की शराब जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश : जबलपुर जिले में नए साल के आगमन से पहले जिले में अवैध शराब की तस्करी तेज होती नजर आ रही है.शुक्रवार को आबकारी विभाग द्वारा गढ़ा और गोरखपुर क्षेत्र में की गई बड़ी कार्रवाई के बाद देर रात अधारताल थाना पुलिस ने बाईपास रोड पर एक और बड़ी सफलता हासिल की है। जहा पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप वाहन से 7 लाख 40 हजार की अवैध शराब जब्त की

मुखबिर की सूचना पर की गई घेराबंदी,
थाना प्रभारी अधारताल प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि छोटा हाथी वाहन क्रमांक एमपी 20 जीबी 4787 में अवैध शराब लोड कर पनागर तरफ से खजरी खिरिया तरफ लाई जा रही है, सूचना पर मुखबिर के बताये अनुसार खजरी खिरिया वायपास तिराहा में दबिश दी गई.

कुछ समय बाद पनागर की ओर से मुखबिर द्वारा बताया हुआ वाहन क्रमांक एमपी 20 जीबी आते दिखा जिसे रोकने का प्रयास किया, वाहन चालक हाईवे रोड़ से खजरी खिरिया सर्विस रोड़ में वाहन को तेजी भगाने लगा, जिसे घेराबंदी कर रोका गया, अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन का चालक भाग गया.

चालक के बाजू वाली सीट में एक युवक बैठा मिला जिसने पूछताछ पर अपना नाम निखिल यादव पिता सत्यदेव यादव उम्र 21 वर्ष निवासी करमेता थाना माढ़ोताल बताया जिसके वायें पैर में चोट होने के संबंध में पूछने पर पूर्व में मारपीट से चोट आना बताया, पुलिस को देखकर भागने वाले वाहन चालक का नाम कृष्णा बताया, वाहन क्रमांक एमपी 20 जीबी 4787 में बंधी त्रिपाल खोलकर देखने पर 148 पेटी (कार्टून) रखीं मिलीं मिली, कुल 7 हजार 400 पाव (1332 लीटर) कुल कीमती लगभग 7 लाख 40 हजार रूपये की होना पाई गई, उपरोक्त शराब किस जगह से एवं कहां ले जाई जा रही के संबंध में पूछताछ करने पर निखिल यादव ने संतोष जनक उत्तर नहीं दिया.

पुलिस को देखते ही चालक मौके से फरार,
पुलिस को देखते ही पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि वाहन में सवार एक युवक को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.तलाशी के दौरान पिकअप से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई.

करीब 7 लाख 40 हजार की शराब जब्त
प्रारंभिक जांच में बरामद शराब की कीमत करीब 7 लाख रुपए आंकी गई है.पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है.

शराब तस्करों का सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी,
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और जबलपुर में किसे सप्लाई की जानी थी.वहीं फरार चालक की तलाश भी तेज कर दी गई है.मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है.

उल्लेखनीय भूमिका,
छोटा हाथी वाहन में अवैध शराब परिवहन करते हुये आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी अधारताल प्रवीण कुमार कुमरे के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षिक अशोक पाण्डे, प्रधान आरक्षक अरविन्द डोंगरे, प्रदीप तिवारी, प्रेमलाल विश्वकर्मा, आरक्षक रामभरोस, अंकुर मिश्रा, सतीश झारिया, दिनेश बघेल की सराहनीय भूमिका रही.