अमेठी में शराब के नशे में धुत दबंगों की गुंडई, दुकान में घुसकर दुकानदार को जमकर पीटा… सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

अमेठी: अमेठी में दुकान के बगल टॉयलेट करने से रोकना दुकानदार को महंगा पड़ गया. टोकने से नाराज शराब के नशे में धुत दबंगों ने दुकान में घुसकर दुकानदार की. जमकर पिटाई कर दी।दबंगों की गुंडई की पूरी वारदात दुकान में लगेसीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत थाने में की है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
दरअसल ये पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित धम्मोर रोड का है जहाँ मनोज चौरसिया पांच की दुकान चलाते है. बीती रात करीब 9 बजे कार सवार कुछ युवक दुकान के बगल पेशाब करने लगे मनोज ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो दबंग आक्रोशित हो गए और दुकान में घुसकर दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी.
दबंगो की गुंडई की पूरी तस्वीर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पीड़ित दुकानदार ने घटना के बाद कोतवाली पहुँचकर. शिकायत की जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियो की शिनाख्त और धरपकड़ में जुट गई है.
बताया जा रहा है आरोपियो में एक युवक इसी थाना क्षेत्र के बारामासी गांव रहने वाला।है जबकि दूसरा युवक गौरीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है जबकि तीसरे की पहचान अभी नही हो पाई है. दुकानदार मनोज चौरसिया ने बताया कि सभी दुकान के बगल में खड़े होकर पेशाब करने लगे मैने उनसे कहा कि यहां लोग रहते है आप आगे चले जाइये इतने में उन लोगो ने दुकान में घुसकर उनकी पिटाई कर दी.









