इंदौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: नामांकन फॉर्म 12–13 जनवरी को उपलब्ध, नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 19 जनवरी

इंदौर — हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के 28 जनवरी 2026 को होने वाले वार्षिक चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार 12 और 13 जनवरी को नामांकन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए फॉर्म 15 और 16 जनवरी को जमा कराए जाएंगे, जबकि 17 जनवरी को निर्वाचन समिति फॉर्मों की जांच कर वैध सूची जारी करेगी।

उम्मीदवार अपना नाम 19 जनवरी दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक वापस ले सकते हैं। अंतिम प्रत्याशियों की सूची 20 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी। कार्यकारिणी पद के दावेदार 22 जनवरी को संघ सदस्यों से मिलेंगे और पदाधिकारी पद के लिए 23 जनवरी को बातचीत होगी। मतदान के बाद 28 जनवरी को मतगणना शुरू होगी और रात 11 बजे से पहले परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस चुनाव में लगभग 2800 सदस्य मतदान के लिए पात्र हैं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com