उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टर नहीं आ रहे हैं जिसके वजह से मुख्यमंत्री को जापान सिंगापुर और अन्य देशों में जाना पड़ रहा है और इन्वेस्टर को बुलाना पड़ रहा है

गाजीपुर : समाजवादी पार्टी के जंगीपुर विधानसभा के विधायक ने सदन चलने के दौरान गाजीपुर में सुखबीर एग्रो एनर्जी की राख से लोगों को हो रहे नुकसान के साथ ही नन्दगंज चीनी मिल और बड़ौरा कटाई मिल की बात उठाई थी तब उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने जवाब देते हुए आरोप लगाया था कि इस तरह का सवाल लोग वसूली के लिए करते हैं इसी मामले पर आज जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री के पास कोई जवाब नहीं है.
और इसकी पुष्टि दो दिन पूर्व गाजीपुर में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जाकर किया है और कहा कि यहां के दिव्यांग जनों की जो स्थिति है और उसके बाद वाटर लेवल जो काफी प्रदूषित हो गया है जिसकी वजह से बच्चों में दिव्यंगता हो रही है और इसको राज्यपाल महोदय खुद आकर इसे सिद्ध कर दिया साथियों उन्होंने यह भी बताया कि सदन के अंदर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महानजी ने कहा कि विधायक अपने यहां की स्थिति से अवगत करा रहे थे लेकिन मंत्री जिनके पास कोई जवाब नहीं था.
तो उन्होंने कहा कि जब समय बीत जाता है तो सरकार और विपक्ष का दायित्व होता है कि उसकी कमियों को उजागर करने का काम करें लेकिन सरकार के पास कोई जवाब नहीं है ऐसे में उत्तर प्रदेश की सरकार तमाम मुद्दे पर फेल हो चुकी है मैंने गाजीपुर की सुखबीर एग्रो एनर्जी जो बड़ी फैक्ट्री में है जिसके वजह से वहां का वातावरण प्रदूषित हो रहा है और वहां का पानी दूषित होने की वजह से बच्चों में दिव्यंगता पैदा हो रही है और उन्हें मुद्दों को मैंने उजागर करने का काम किया था.
और जिसका मंत्री ने जवाब दिया वह खुद भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त हैं जिसके वजह से उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टर नहीं आ रहे हैं जिसके वजह से मुख्यमंत्री को जापान सिंगापुर और अन्य देशों में जाना पड़ रहा है और इन्वेस्टर को बुलाना पड़ रहा है इसलिए हम कह सकते हैं कि उत्तर प्रदेश के औद्योगिक मंत्री भ्रष्ट ही नहीं पूरी तरह से महाभ्रष्ट है.











