लखीमपुर खीरी: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

लखीमपुर खीरी: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक हुई मौत परिजनों में कोहराम मच गया. मझगई थाना क्षेत्र के पलिया निघासन स्टेट हाइवे पर धनीराम पुरवा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर हो गयी.बाईक सवार युवक की हुई मौके पर दर्दनाक मौत. परिजनों को सूचना मिलते ही मचा कोहराम.

थाना क्षेत्र के गांव भगवंतनगर गुलरा निवासी अवधेश तिवारी का 20 वर्षीय पुत्र विशाल किसी काम से पलिया गया था। रात करीब आठ बजे वो बाईक से वापस घर जा रहा था। तभी हाईवे पर धनीराम पुरवा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाईक में टक्कर मार दी। जिससे उसका सर कुचल जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

मौके पर पहुंचे मझ गई थाना प्रभारी ने मृतक की पहचान करा सूचना मृतक के परिजनों को दी.घटना स्थल पर पहुंचे जिससे परिजनों में कोहराम मच गया.

घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों के साथ तमाम ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से विशाल की मौत हो गई है। जांच कर वाहन का पता लगाया जाएगा. मौके पर ही हूं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com