लखीमपुर खीरीः मां के सामने बेटे को गड़ासे से काटा अस्पताल में तोड़ा दम

लखीमपुर खीरी : फरधान थाना क्षेत्र के खेतौसा गांव में बीती देर दो पक्षो में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. एक पक्ष धारदार बांका लेकर हमलवार हो गया.बाका लगने में मीर कुमार 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया था.जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।वही दूसरे पक्ष का कमलेश घायल हुआ है जिसका इलाज जारी है.मृतक की मां ने गांव के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है दोनों पक्षों के घर आमने-सामने है.मौके पर पुलिस बल मौजूद है। देर रात्रि की घटना है.

थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम खेतौसा निवासी शांति देवी पत्नी राजाराम ने बताया घर के सामने रहने वाले कमलेश कुमार के घर पुरानी रंजिश चल रही है.उसी को लेकर शनिवार की देर रात सात बजे के बाद में मीर कुमार, नीरज और सूरज पुत्रगण राजाराम गौतम की घर के सामने के ही रहने वाले आधा दर्जन कमलेश कुमार, रानू कुमार चेतराम आदि लोगों से पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा होने लगा.

नीरज कुमार अपने भाइयों के साथ मिलकर मीर कुमार बांका लेकर हमलावर हो गया.मीर कुमार को चार पांच लोगों ने घर के बाहर बने बरामदे गिराकर गड़ासे से हमला कर लहूलुहान कर दिया.मीरकुमार के जांघ में बांका लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके उठ नहीं पाया.सूचना पाकर मौके 112 पुलिस और थाने की पहुंच गई.

पुलिस ने घायल अवस्था में 108 एम्बुलेंस से ले जाकर मीर कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां रात करीब साढ़े नौ बजे मीर कुमार 20 की इलाज के दौरान मौत हो गई.

प्रभारी निरीक्षक फरधान दिलीप कुमार चौबे ने बताया युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। शराब के नशे में गाली गलौज के बाद विवाद बढ़ा और इसी में एक युवक घायल हो गया.

मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.मृतक की मां ने गांव के चार लोगों पर हत्या के आरोप लगाया है.आरोपियों की तलाश की जा रही है.

close