बलिया में शराब तस्करी का सिलसिला जारी, 172800 की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

बलिया: यूपी के बलिया में शराब तस्करी का सिलसिला जारी है. तस्करी के खिलाफ लगातार कार्यवाही होने के बावजूद शराब की तस्करी जारी है.
रेवती थाने की पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार करने के साथ ही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है. पुलिस ने तस्कर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर शराब को कब्जे में ले लिया है.
थाना रेवती के थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह थाने के अन्य पुलिस कर्मियों के साथ थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे, संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग ओर रहे थे. जानकारी के मुताबिक चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हरेन्द्र सिंह पुत्र स्व० राज नारायण सिंह ग्राम लमुही थाना रेवती को भोजछपरा नदी उस पार से पुलिस हिरासत में लिया. जिसके कब्जे से 30 पेटी आफीसर च्वाइस अंग्रेजी बरामद किया है.
कुल पेटियों में 1440 पीस फ्रुटी, प्रत्येक फ्रुटी 180 एमएल यानी कुल 259.200 ली0 अंग्रेजी शराब बरामद किया है. शराब की कीमत लगभग- 172800 रुपये बताई जा रही है. अभियुक्त के खिलाफ थाने पर धारा 60 (1),63 EX ACT के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है साथ ही तस्करी से जुड़े इस मामले की जांच में जुट गया है. शराब का यह बड़ा खेप तस्कर बिहार ले जाने के फिराक में था.











