सिर्फ ₹5800 की उधारी और खूनी खेल! जबलपुर में दो पक्षों के बीच जमकर चली कुल्हाड़ी, कई घायल.

मध्य प्रदेश : जबलपुर जिले के चरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत उधारी के पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है इस घटना में दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों ही लोग घायल हुए हैं जहां घायलों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज करते हुए मामला जांच में लिया है जहां घायलों को इलाज के लिए शासकीय की अस्पताल भिजवाते हुए मामले की जांच की जा रही है.
चरगवां थाना प्रभारी ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि में प्रभु बर्मन उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम भीकमपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह खेती किसानी करता है उसके गांव के भरत बर्मन से 3-4 वर्ष पहले गाड़ी की किस्त जमा करने के लिये उसने 5800 रूपये उधार लिये थे जो उसने भरत बर्मन को उधार लिये रूपये 2 दिन बाद वापस कर दिये थे, भरत बर्मन को उसके द्वारा उधार लिये रूपये वापस करने के बाद भी मेट रहा है उससे भरत बर्मन तथा शिवराम बर्मन उधारी के रूपये मांगते रहते है.
वह अपने पंडेन वाले खेत पर था तभी गांव के भरत बर्मन, शिवराम बर्मन तथा झांसीघाट बेलखेड़ी के रंगलाल बर्मन तीनों आकर उससे उधारी की लेनदेन की बात को लेकर उसके साथ गाली गलोज करने लगे, उसके द्वारा गालियंा देने से मना करने पर तीनों हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे, शिवराम बर्मन ने हाथ में पहनी हुयी किसी चीज से हमलाकर सिर में चोट पहॅुचा दी मारपीट से उसके गाल, मुंह, पीठ, कमर, दोनों हाथ में चोटें आ गयीं, मारपीट कर तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये.
वहीं शिवराम बर्मन उम्र 33 वर्ष निवासी भीकमपुर वर्तमान पता केवट मोहल्ला संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्लम्बर का काम करता है उसने गांव के प्रभु बर्मन को 2 वर्ष पहले मोटर सायकल की किस्त जमा करने के 5800 रूपये उधार दिये थे, प्रभू बर्मन 1 हजार रूपये वापस किया था शेष रकम 4800 रूपये कई बार मागने पर वापस नहीं किया है.
वह भरत बर्मन तथा रंगलाल के साथ प्रभु बर्मन से उधारी के रूपये लेने के लिये गया था उसने प्रभु बर्मन से अपने उधारी के पूरे पैसे मांगे जो बाद में देने के लिये कहने लगा, उसने प्रभु बर्मन से कहा उसे उधारी के रूपये अभी चाहिये इसी बात पर प्रभू बर्मन उसके साथ विवाद करने लगा एवं फोन करके लल्टू उर्फ बालकिशन बर्मन, भूरा उर्फ रघुवीर बर्मन तथा अपने परिवार की महिलाओं को बुला लिया.
फिर प्रभु बर्मन, लल्टू उर्फ बालकिशन बर्मन, भूरा उर्फ रघुवीर बर्मन उसके साथ गाली गलौज करने लगे, गालियां देने से मना करने पर हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे लल्टू उर्फ बालकिशन ने कुल्हाड़ी की मुधाई से हमलाकर पीठ, दोनों जांघ, होठ, पेट में चोटें पहुचा दी तथा तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये. दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर एक दूसरे पक्ष के विरूद्ध धारा 296 (बी), 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.









