एक पिकअप की लापरवाही, आधा दर्जन हादसे—कोरबा की सड़कों पर मौत का तेल

कोरबा : कोरबा शहर के मध्य सुभाष चौक पर उसे वक्त हड़कंप मच गया जब देर रात सड़क पर ऑयल बिखरा पड़ा हुआ था जहां राहगीर जो की चपेट में आने से हाथ से का शिकार हो रहे थे यह घटना शनिवार की देर रात सामने आई बताया जा रहा है कि एक पिकअप वहां से ऑयल लेकर जा रहे थे इस दौरान काफी मात्रा में तेल सुभाष चौक सिग्नल के पास गिर गया.
इसके बाद एक के बाद एक बाइक और एक्टिवा सवार लोग ऑयल की चपेट में आने से गिर रहे थे एक एक्टिवा सवार युवक का लाइव वीडियो सामने आया है जिसमें एक्टिवा सवार फिसलते हुए लगभग 25 मीटर तक आगे जा गिरा एक्टिवा सवार युवक सीएसईबी कॉलोनी का रहने वाला है और उसे चोंट आई है.
इसके अलावा और कई बाइक और एक्टिवा सवार हादसे का शिकार हुए लगभग आधा दर्जन लोग इसकी चपेट में आए हादसे को देखते हुए स्थानीय दुकानदार और कुछ लोग रेत डालकर हादसे पर अंकुश लगाने की कोशिश की गया.वही सुभाष चौक पर मौजूद कुछ पुलिस कर्मियों की नजर पड़ी और वेरियस लगाकर कुछ देर के लिए लोगों की आवाजाही पर रोक लगाया गया.
दिखिए विडियों…
बताया जा रहा है कि जिस पिकअप वाहन से गिरा ऑयल निजी कम्पनी का है जो कोरबा से इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ जा रहा था.स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हाथ से लोगों की जान भी जा सकती थी कहीं ना कहीं पिकअप वाहन से ऑयल गिरा है उसकी बड़ी लापरवाही है.









