न धर्म दीवार बना, न समाज—इंस्टाग्राम से मंदिर तक पहुंची सन्नी–रूबी की प्रेम कहानी

रायबरेली : हरचंदपुर में एक हिंदू युवक और मुस्लिम युवती की प्रेम कहानी सबको छू रही है। कहते हैं प्यार में न धर्म देखा जाता है, न जाति.बस दिल मिल जाते हैं। ऐसा ही हुआ सन्नी कुशवाहा और रूबी के साथ.दोनों ने समाज और परिवार के बीच शादी कर ली और अब बहुत खुश हैं। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
कैसे शुरू हुई मुलाकात?
सन्नी कुशवाहा रायबरेली हरचंदपुर क्षेत्र के मवईया के रहने वाला है.रूबी भदोही जिले की है.दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर हुई.इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई.पहले दोस्ती हुई, फिर धीरे-धीरे प्यार हो गया.करीब 1 साल पहले दोनों पहली बार आमने-सामने मिले.पहली मुलाकात में ही उन्होंने फैसला कर लिया कि जिंदगी साथ बिताएंगे.
दोनों ने तय किया कि जीएंगे तो साथ, वरना कुछ और नहीं.सनी एक मंदिर पहुंचा और पंडित जी से शादी की बात की.रायबरेली के हरचंदपुर स्थित अचलेश्वर मंदिर प्रांगण में दोनों ने हिंदी रीति रिवाज के साथ विवाह किया सर्व समाज में करणी सेवा के जिला अध्यक्ष मोनू भदोरिया, कमलेश यादव प्रधान फरीदपुर, राजनाथ रास्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हरचंदपुर कार्यवाह, सतीश सिंह, धनंजय रास्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला प्रचार प्रमुख, अभिषेख पजपेई, संतोष सिंह संजीत सिंह, चंदन द्विवेदी, अन्य ग्रामीण मौजूद रहे.









