EC के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकती, 2023 में ऐसा कानून क्यों बना… राहुल ने समझाई वोट चोरी की क्रोनोलॉजी

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार का चयन देश के प्रधानंत्री ने किया है, उनका चुनाव अमित शाह ने किया है. वोटिंग सिस्टम को डैमेज करने के लिए ज्ञानेश कुमार जिम्मेदार हैं. अगर वोट की चोरी हो रही है, 2024 समेत सारे चुनाव में धांधली हुई है.

उन्होंने कहा किचुनाव व्यवस्था की तबाही के लिए सीईसी ज्ञानेश कुमार जिम्मेदार हैं. ज्ञानेश कुमार को लेकर दो आयुक्तों ने सवाल खड़े किए हैं. अगले 6 महीने में सारा पर्दाफाश हो जाएगा. हमारे पास वोट चोरी के सबूत हैं. सरकार ने सीईसी को कानून से ऊपर रखा है.

राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकती, आखिर 2023 में ऐसा कानून क्यों बनाया गया. इस कानून के जरिए ज्ञानेश कुमार को लीगल सिस्टम से बाहर कर दिया गया है और ये कानून बीजेपी सरकार लेकर आई है.

बीजेपी सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी कैसे गायब?

राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘बीजेपी 15-50 साल तक सरकार में रहने का वादा करती है. मैं राजनीतिक परिवार से आता हूं, लेकिन यह दावा नहीं कर सकता. इंदिरा जी भारत की सबसे चर्चित नेता थीं, उनके खिलाफ भी एंटी इनकंबेंसी थी. वाजपेयी जी के खिलाफ भी एंटी इनकंबेंसी थी. मनमोहन सिंह के खिलाफ भी एंटी इनकंबेंसी थी थी, लेकिन बीजेपी की मौजूदा सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी गायब हो गई है. 5 साल , फिर 5 साल बीजेपी की सरकार ही है. मेरा सवाल है कि आखिर मोदी-शाह की सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी क्यों नहीं होती है’.

‘वोटिंग सिस्टम में गड़बड़ी के लिए ज्ञानेश कुमार जिम्मेदार’

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘उस लिस्ट में सबसे ऊपर वो लोग हैं, जिन्हें हम साजिशकर्ता कहते हैं. वैसे, वहां बैठे ज्ञानेश कुमार और दो चुनाव आयुक्त उस व्यक्ति पर सवाल उठा रहे हैं. मैं भी सवाल उठाता रहा हूं. उन सवालों को नजरअंदाज किया गया. भारत के लोगों को इस पर यकीन था, लेकिन भारत के संस्थागत ढांचे को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी. लेकिन अब, दो चुनाव आयुक्त, जिन्हें वैसे लीडरशिप ने ही चुना था, सवाल उठा रहे हैं. ज्ञानेश कुमार को भारत के प्रधानमंत्री ने चुना था और अब दो चुनाव आयुक्त कह रहे हैं कि हमारी वोटिंग सिस्टम में जो गड़बड़ी और नुकसान हुआ है, उसके लिए ज्ञानेश कुमार जिम्मेदार हैं’.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close