खारून नदी पुल पर ऑयल टैंकर पलटा, दुर्ग-रायपुर मार्ग पर लगा जाम

रायपुर मार्ग पर कुम्हारी टोल प्लाजा के पास मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. खारुन नदी के पुल पर एक ऑयल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वाहन में भरा तेल सड़क पर फैल गया. घटना के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया है. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद तीन क्रेनों की मदद से पलटे टैंकर को सीधा कर लिया गया. इसके बाद वाहन को चंदनडीह की ओर खींचकर आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गई

हालांकि, सड़क पर फैले ऑयल की सफाई पूरी होने तक यातायात सामान्य होने में अभी एक घंटे या उससे अधिक समय लग सकता है. मार्ग की सफाई कराए जाने के बाद ही वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बहाल की जाएगी.

close