सड़क बनी काल, रायबरेली में ट्रक की चपेट में आकर वृद्ध महिला की मौत

रायबरेली : यूपी के रायबरेली जिले में एक वृद्ध महिला को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई हालांकि पुलिस ने ट्रक व ड्राइवर को कब्जे में ले लिया है.यह हादसा तब हुआ जब महिला अपने घर के सामने सड़क पार कर रही थी.

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नेवाजगंज के पास घर के सामने ब्रह्मा देवी पत्नी राम दिनेश उम्र 55 वर्ष सड़क पार कर रही थी तभी फतेहपुर की तरफ से आ रहे तेज अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को तेज गति से लेकर भाग निकला लेकिन मुराई बाग चौराहे पर व्यापारियों और पुलिस की सतर्कता से उसे पकड़ लिया गया.

अचानक हुई घटना से कोहराम मच गया घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है इकलौते बेटे आर्यन की अभी हाल ही में शादी हुई है।डलमऊ थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि ट्रक व चालक को कब्जे में ले लिया गया है शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है.