गौरेला-पेंड्रा-मरवाही MP से छुपाकर लाया जा रहा था धान… रास्ते में उड़नदस्ता ने दबोचा, 1.24 लाख का माल जब्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले में धान खरीदी सीजन के दौरान अवैध भंडारण व परिवहन पर प्रशासन ने सख्ती बरती है। जिले में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 640 बोरी धान जब्त किया गया.पहली कार्यवाही में जायसवाल ट्रेडिंग देवरगांव पर बड़ी कार्रवाईकरते हुए जिला स्तरीय विशेष चेकिंग दल की सदस्य श्वेता अग्रवाल की टीम ने देवरगांव स्थित जायसवाल ट्रेडिंग कंपनी का निरीक्षण किया.
संचालक विवेक जायसवाल के पास स्टॉक लिमिट से अधिक 560 बोरी (लगभग 230 क्विंटल) बिना आवश्यक दस्तावेज के मिला.टीम ने धान जप्त कर विवेक जायसवाल को ही सुपुर्द किया तथा मंडी अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. दूसरी कार्यवाही में पेंड्रा तहसीलदार अविनाश कुजूर के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल की त्वरित कार्यवाही करते हुए उड़नदस्ता दल पेंड्रा ने मध्य प्रदेश से आ रहे वाहन CG10BF6083 को ग्राम बचरवार में रोका.
वाहन में बिना वैध दस्तावेज 80 बोरी (40 क्विंटल, मूल्य 1.24 लाख रुपये) धान लोड था। जोकि धोबहर के एक व्यापारी के यहां मध्यप्रदेश के करंजिया से लाया जाना बताया जा रहा है.वाहन सहित धान जप्त कर रक्षित आरक्षी केंद्र अमरपुर पेंड्रा की अभिरक्षा में सौंप दिया गया.प्रशासन ने स्पष्ट किया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से चल रही है, लेकिन अवैध कारोबार पर जीरो टॉलरेंस रहेगा. किसानों से अपील है कि केवल पंजीकृत केंद्रों पर ही धान बेचें तथा दस्तावेज पूर्ण रखें….









