बहराइच में बोरी में गोवंश का अवशेष मिलने से हलचल, पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में एक बड़ा मामला सामने आया है जहां पर गोरी के अंदर गोवंश के अवशेष मिलने से हरकत पहुंच गया है घटना के बाद सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस में अवशेष पर अहमद कर लिया है और अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा भी किया है बताया जा रहा है कि गोवंश का शव बोरी में मिला है.

बहराइच जनपद के नानपारा कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सरैया के अनवर नगर में गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेष बरामद किया है.

बताते हैं कि एक किसान के खेत में बोरी के भीतर छिपाया गया गोवंश का शव (सर) सुबह ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विधिक कार्रवाई शुरू की.

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व केशवापुर गांव में भी बोरी में बंद गौवंश का शव मिला था. केशवापुर और सरैया एक ही मार्ग पर स्थित हैं, लगातार दूसरी घटना से ग्रामीणों में चिंता के साथ-साथ आक्रोश भी देखा जा रहा है. नानपारा पुलिस ने पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम करा कर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com