अमेठी: व्यापारी के अपहरण और फिरौती का मामला: 72 घण्टे बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अमेठी: अमेठी में चार दिन पहले कबाड़ व्यवसाई का अपहरण और 8 लाख रुपए फिरौती लेकर छोड़ने के मामले में पुलिस घटना की 72 घंटे बाद तीन नामजद अभियुक्तों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस आसपास के जिलों के कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. फिलहाल घटना के बाद से परिवार दहशत में है।एसपी जल्द से जल्द मामले खुलासा करने का दावा कर रहे है.
दरअसल ये पूरा मामला मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के धरौली मोड़ के पास का है जहां मंगलवार की सुबह बच्चों को स्कूल छोड़कर घर जा रहे हैं बोलेरो सवार कबाड़ व्यवसाई रमन अग्रहरि बच्चों को छोड़कर घर जा रहे थे तभी कार सवार बदमाशों ने पहले तो उसका बोलेरो समेत अपहरण किया. उसके बाद आसपास के जिलों में घूमाते हुए उसके ड्राइवर से 8 लाख रुपए की फिरौती लेकर छोड़.
घटना के बाद पुलिस लगातार पूरी घटना को संदिग्ध मान रही थी लेकिन घटना के 72 घंटे बाद पुलिस ने तीन अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. पुलिस आसपास के कई जिलों के संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।जिन तीन अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया उसमें दो मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के ही रहने वाले है जबकि एक कबाड़ व्यवसाई है.
पूरे मामले पर एसपी सरवरण टी का कहना ही कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मामले खुलासा किया जाएगा.










