कर्नाटक के विजयपुरा में प्राइवेट जेट क्रैश, मैंगलोर गांव के पास हुआ हादसा

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रेड बर्ड प्राइवेट जेट क्रैश हो गया है. यह हादसा मैंगलोर गांव के पास हुआ है. इस घटना में दो लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस मौके पर मौजूद है.विजयपुरा जिले के बालेश्वर तालुका के मैंगलौर गांव के पास रविवार दोपहर एक जेट विमान हादसे का शिकार हो गया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि कालबुर्गी के पास ही विमान हवा में डगमगाने लगा था. पायलट ने विमान को काफी संभालने की कोशिश की, लेकिन मैंगलोर के पास एक खेत में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में मौजूद दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है.विजयपुरा के मैंगलोर गांव के पास खेत में दुर्घटनाग्रस्त जेट विमान को लेकर जांच शुरू हो गई है. अभी तक की जांच में सामने आया है कि ईंधन की कमी के कारण ये हादसा हुआ है. हालांकि अभी तक किसी पुलिस अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है. स्थानीय पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. वहीं रेड बर्ड एविएशन की ओर से भी कोई बयान नहीं आया है.










