UP में 43 PPS अफसरों का ASP पद पर प्रमोशन, हीतेंद्र कृष्ण और पीयूष कांत राय का भी नाम

यूपी की राजधानी लखनऊ से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश सरकार ने पीपीएस (प्रांतीय पुलिस सेवा) के 43 अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए डीएसपी (डिप्टी एसपी) से एएसपी (असिस्टेंट एसपी) बना दिया है. इस फैसले को पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, हीतेंद्र कृष्ण, धर्मेंद्र कुमार यादव, अमित कुमार श्रीवास्तव और दीपक कुमार सिंह शामिल हैं. इसके अलावा एसएन वैभव पांडेय, स्वतंत्र कुमार सिंह, स्नेहा तिवारी और हरिराम यादव को भी एएसपी पद पर पदोन्नत किया गया है.
ये भी बने ASP









