महिला DSP के लव-ट्रैप में फंसा रायपुर का कारोबारी:पीड़ित बोला-2 करोड़ कैश, महंगी कार, हीरे की अंगूठी गिफ्ट में ली; चैट के स्क्रीनशॉट वायरल


रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन ने दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। कारोबारी टंडन का दावा है कि DSP ने पहले उन्हें लव ट्रैप में फंसाया। शादी का झांसा देकर उनसे करोड़ों रुपए, महंगी गाड़ी और कीमती गहने ले लिए।

वहीं बवाल के बीच DSP कल्पना के पिता हेमंत वर्मा ने 2 महीने पहले पंडरी थाने में दीपक टंडन के खिलाफ लेन-देन को लेकर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि दीपक ने बिजनेस लेन-देन का पैसा नहीं लौटाया। जब चेक दिया गया तो बाउंस हो गया। चेक बाउंस का मामला कोर्ट में चल रहा है।

इसके बाद होटल कारोबारी दीपक टंडन ने खम्हारडीह थाने में DSP कल्पना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि DSP कल्पना से दोस्ती थी। कल्पना और उसके परिवार ने 75 लाख के लेन-देन की फर्जी शिकायत दर्ज कराई है।

दीपक टंडन ने आरोप लगाया कि कल्पना ने साजिश के तहत फंसाया है। 2021 और 2025 के बीच उसने कल्पना को 2 करोड़ रुपए कैश, एक हीरे की अंगूठी, एक सोने की चेन और एक कार दी थी, जिसे उसने अपने पास रख लिया है।

हालांकि पुलिस ने दोनों मामलों में बयान दर्ज कर लिया है। जांच में मामला आपसी लेन-देन का विवाद पाया गया। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक DSP कल्पना वर्मा ने सभी आरोपों को निराधार और साजिश बताया है।

कैसे हुई कारोबारी और DSP की दोस्ती

दरअसल, DSP कल्पना वर्मा जब महासमुंद में पदस्थ थी। 2021 में वह अपने कुछ साथियों के साथ टंडन के होटल पहुंची थी। कल्पना का एक बैच मेट और टंडन आपस में म्यूचल फ्रेंड थे। इसी ने टंडन और कल्पना की मुलाकात कराई। दोनों के बीच नंबर एक्सचेंज हुए।

मुलाकात के लगभग 2 दिन बाद कल्पना के नंबर से टंडन को कॉल आया। मिलने-बैठने की बात हुई। इस तरह चीजें आगे बढ़ी। जब भी कल्पना महासमुंद से आती दोनों के बीच मीटिंग होती थी। धीरे-धीरे साथ घूमने-फिरने और शॉर्ट टूर पर भी जाने लगे।

माना ट्रांसफर के बाद दोनों और क्लोज हुए

टंडन के माइंड में था कि अच्छे ओहदे पर बैठी महिला से दोस्ती भविष्य में उनके बिजनेस में काम आएगी। वहीं वर्मा के माइंड में बिजनेसमेन के साथ दोस्ती कर अपना बिजनेस शुरू का प्लान था। कुछ दिन बाद कल्पना का ट्रांसफर रायपुर के माना हो गया।

इसके बाद दोनों रोज ही मिलने लगे। घर आना-जाना शुरू हो गया। दोनों क्लोज फ्रेंड हो गए। इसी बीच कल्पना ने अपने छोटे भाई (निक नेम – बिट्‌टू) के लिए टंडन से बातचीत की। कल्पना का कहना था कि बिट्‌टू बेरोजगार है। उसके लिए कुछ प्लान करो।



Source link

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com