GPM: गौरेला में साक्षरता कार्यक्रम की समीक्षा बैठक, 7 दिसंबर को महा परीक्षा को लेकर रणनीति बनी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: गौरेला के जनपद सभाकक्ष में जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी की अध्यक्षता में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विकासखंड गौरेला के सभी संकुल शैक्षिक समन्वयक और ग्राम प्रभारी शिक्षक उपस्थित रहे.

बैठक का मुख्य उद्देश्य 7 दिसंबर को होने वाली महा परीक्षा अभियान को सफल बनाना और अधिक से अधिक शिक्षार्थियों को, विशेष रूप से लक्ष्य के अनुरूप, परीक्षा में शामिल करने पर जोर देना था. जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी सीएसी और ग्राम प्रभारियों को लक्ष्य के अनुसार सर्वे करने और उसकी तत्काल एंट्री करने के निर्देश दिए.

साथ ही, बैठक में अनुपस्थित रहे सीएसी को शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया. बैठक के अंत में सभी को साक्षरता सपथ दिलाई गई. समीक्षा बैठक में बीआरसी संतोष सोनी, जिला नोडल मुकेश कोरी, आलोक शुक्ला, सहायक नोडल संजय गुप्ता सहित विकासखंड गौरेला के सभी संकुल शैक्षिक समन्वयक और ग्राम प्रभारी शिक्षक शामिल थे.

close