सलमान ने 60वें जन्मदिन पर बनाई स्पेशल भेलपुरी, फैंस के लिए दिखाया खाना बनाने का अंदाज

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर मुंबई स्पेशल भेलपुरी बनाकर खास अंदाज में अपने मेहमानों का स्वागत किया। बॉलीवुड में तीन दशक से ज्यादा समय तक एक्टिव रहने वाले सलमान खान ने फैंस के बीच अपनी लोकप्रियता का परिचय बरकरार रखा है।

भेलपुरी मुंबई और महाराष्ट्र के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड में से एक है, जिसे मसाले, मुरमुरे, सेव, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, उबले आलू और इमली की चटनी से तैयार किया जाता है। सलमान ने इस भेलपुरी में पानी पूरी की पूरी (फुचका) का इस्तेमाल कर क्रंच और चटपटी फ्लेवर बढ़ाया।

सलमान ने यह स्पेशल भेलपुरी रितेश देशमुख के लिए बनाई और उन्हें परोसी। सलमान की ये वीडियो जेनेलिया देशमुख ने सोशल मीडिया पर शेयर की और भाईजान की तारीफ करते हुए लिखा कि सलमान खान हमेशा अपने मेहमानों को घर जैसा महसूस कराने और खास अनुभव देने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

भेलपुरी बनाने के लिए मुरमुरे को हल्की आंच पर ड्राई रोस्ट किया जाता है। इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, उबला आलू, हरी चटनी, इमली की खट्टी-मीठी चटनी, हरी मिर्च और चाट मसाला मिलाया जाता है। ऊपर से सेव, रोस्ट किए हुए नमकीन चना दाल या पीनट से गार्निश किया जाता है। कुछ ही मिनटों में यह हल्का, चटपटा और क्रंच वाला स्नैक तैयार हो जाता है, जिसे तुरंत परोसा जाता है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com