धमतरी में डरावनी घटना: चलती मोटरसाइकिल में अचानक लगी आग

धमतरी : धमतरी जिले के भखारा में बुधवार की दोपहर बिजली आफिस के सामने सीजी 05 एई 0291 मोटर साइकिल से भखारा की ओर आ रहे देवरी निवासी युवक के मोटर साइकिल में अचानक आग लग गई और धू-धूकर जलकर राख हो गई. घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची.वाहन को बचाने का प्रयास किया.

मिली जानकारी अनुसार घटना बिजली आफिस के करीब ट्रांसफार्मर के पास घटी जिसके कारण कुछ देर के लिए लाईन बंद कर दी गई.मेन रोड होने के कारण कुछ समय के लिए सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाईन लग गई. चलती मोटर साइकिल में लगी आग को देखने के लिए घटना स्थल पर भीड़ उमड़ पड़ी.

बाइक में आग कैसे लगी अब तक पता नही चल पाया है.गनीमत रही कि आग ज्यादा भभकने से पलहे ही बाइक चालक अपनी मोटरसाइकिल को किनारे खड़ी कर वहां से दूर भाग गया नही तो बड़ी अनहोनी हो सकती था.

close