भाईजान के गैराज में खड़ी हैं Range Rover से Maybach तक! देखें उनका शाही कार कलेक्शन

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज अपना जन्मदिन बना रहे हैं. जिन्हें फैंस प्यार से भाईजान कहते हैं. सलमान खान सिर्फ अपनी फिल्मों और टीवी शो के लिए नहीं, बल्कि अपनी शाही लाइफस्टाइल के लिए भी मशहूर हैं.लगभग 2,900 करोड़ रुपए की नेटवर्थ वाले सलमान को महंगी और शानदार कारों का खास शौक है. आज हम आपको इस खबर के माध्यम से उनकी कार कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं.सलमान के पास मौजूद कारों की कुल कीमत करीब 23-24 करोड़ रुपए के आसपास है.

Toyota Land Cruiser LC200
मजबूती और भरोसे के लिए जानी जाने वाली ये SUV खराब से खराब रास्तों पर भी आसानी से चल जाती है. इसका V8 डीजल इंजन इसे जबरदस्त टॉर्क और पावर देता है. इस कार की कीमत 1.19 करोड़ रुपए है.

Mercedes-Benz GL
कम्फर्ट और लग्जरी के मामले में ये SUV शानदार मानी जाती है, बड़ा केबिन, प्रीमियम फील और स्मूथ राइड इसे फैमिली और लॉन्ग ड्राइव दोनों के लिए परफेक्ट बनाते हैं. इसकी कीमत 56.50 लाख रुपए है.

Audi RS7

ये सलमान की सबसे तेज कारों में से एक है. इसका स्पोर्टी लुक और हाई-परफॉर्मेंस इंजन इसे रोड पर बेहद खास बना देता है. इस कार की कीमत 2.23 करोड़ रुपए है.

Bulletproof Nissan Patrol

सुरक्षा के लिहाज से यह सलमान की सबसे अहम गाड़ियों में से एक है. बुलेटप्रूफ बॉडी और शीशों के साथ यह SUV पावर और सेफ्टी का मजबूत कॉम्बिनेशन है. इस कार की कीमत 2.00 करोड़ रुपए है.

Audi A8L

ये अल्ट्रा-लक्जरी सेडान है, जिसे सलमान अक्सर मीटिंग्स और इवेंट्स में इस्तेमाल करते हैं. इसका केबिन बेहद शांत और आरामदायक होता है. इस कार की कीमत 1.63 करोड़ रुपए है.

Land Rover Range Rover Vogue

शानदार रोड प्रेजेंस, लग्जरी इंटीरियर और दमदार इंजन इसे सलमान की पसंदीदा SUVs में शामिल करते हैं. इस कार की कीमत 2.40 करोड़ रुपए है.

Mercedes-AMG GLE Coupe

ये एक स्पोर्टी SUV है, जो लग्जरी के साथ तेज परफॉर्मेंस भी देती है. इस कार की कीमत 1.88 करोड़ रुपए है.

Porsche Cayenne Turbo

स्पीड और लग्जरी का जबरदस्त मेल है ये SUV, जो सलमान के तेज रफ्तार के शौक को दिखाती है. इसकी कीमत 1.93 करोड़ रुपए है.

BMW X6

बोल्ड डिजाइन और स्पोर्टी स्टाइल वाली ये SUV उनकी गैराज की शान बढ़ाती है. इसकी कीमत 1.04 करोड़ रुपए है.

कार मॉडल
Price (Ex-showroom)
1 Range Rover SC LWB 3.0 Rs. 2.48 Cr
2 Toyota Land Cruiser LC200 Rs. 1.19 Cr
3 Mercedes-Benz GL Rs. 56.50 Lakh
4 Audi RS7 Rs. 2.23 Cr
5 Bulletproof Nissan Patrol Rs. 2.00 Cr
6 Audi A8L Rs. 1.63 Cr
7 Land Rover Range Rover Vogue Rs. 2.40 Cr
8 Mercedes-Benz AMG GLE Coupe Rs. 1.88 Cr
9 Porsche Cayenne Turbo Rs. 1.93 Cr
10 BMW X6 Rs. 1.04 Cr
11 Lexus LX Rs. 3.12 Cr
12 Mercedes-Benz Maybach GLS 600 Rs. 3.40 Cr

Lexus LX

प्रीमियम फीचर्स और मजबूत बनावट वाली ये SUV लग्जरी के साथ भरोसे का अहसास कराती है. इसकी कीमत 3.12 करोड़ रुपए है.

Mercedes-Maybach GLS 600 Bulletproof

सलमान के कलेक्शन की सबसे खास और महंगी कारों में से एक. इसमें लग्जरी, पावर और हाई-लेवल सिक्योरिटी — तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मिलता है. इस कार की कीमत 3.40 करोड़ रुपए है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com