खेत में मिली युवती की अर्द्धनग्न लाश, शारीरिक संबंध बनाने के बाद हत्या की आशंका

जांजगीर। नवागढ़ स्थित ग्राम पीपरा में आज सुबह बीच खार में 21 वर्षीय युवती का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई. घटना की जांच में जुटी नवागढ़ पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह खार में लोगों ने 21 वर्षीय युवती का अर्धनग्न शव देखा. युवती का शव कीचड़ से सना हुआ था.

लोगों से मिली सूचना पर मौके पर पहुंची नवागढ़ पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने कार्रवाई को अंजाम देने के बाद पीएम के लिए शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ भेजा. युवती की पहचान ग्राम पूनम महंत के रूप में हुई है.

पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया सहमति से शारीरिक संबंध बनाना पाया गया है, क्योंकि युवती के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं. इसके साथ जांच के दौरान एक संदेही का नाम सामने आया है, जिसे पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. इसके साथ मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com