एनटीपीसी रेल लाइन में ठेका श्रमिक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

एनटीपीसी सीपत की एमजीआर रेल लाइन पर बुधवार देर रात लगभग 11 बजे एक ठेका श्रमिक की सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी निवासी सुरेश कुमार वस्त्रकार के रूप में हुई है। एनटीपीसी सीपत की एमजीआर रेल लाइन पर बुधवार देर रात लगभग 11 बजे एक ठेका श्रमिक की सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी निवासी सुरेश कुमार वस्त्रकार के रूप में हुई है।
एनटीपीसी सीपत के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने बताया कि शव को देखने से प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या जैसा प्रतीत हो रहा है। हालांकि श्रमिक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटनास्थल तथा आसपास के क्षेत्र में सभी तथ्यों की गहराई से जांच कर रही है।









