इन सभी सामग्रियों के बिना पूरा नहीं होगा शिव का रुद्राभिषेक, देख लें पूरी लिस्ट

इस साल 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाने वाला है. ये दिन भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन की याद में मनाया जाता है. मनाया जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन धरती के हर शिवलिंग पर भगवान शिव विराजमान होते हैं. इस दिन भक्त भगवान शिव का दर्शन-पूजन करते हैं. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के रुद्राभिषेक का बहुत महत्व माना गया है.

आम दिनों में भी शिव जी का रुद्राभिषेक किया जाता है, लेकिन महाशिवरात्रि के दिन किया गया रुद्राभिषेक बहुत फलदायी माना गया है. इस दिन पूरी श्रद्धा से और सही विधि के साथ शिवलिंग का अभिषेक करने पर जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. रुद्राभिषेक में शिवलिंग पर विभिन्न पवित्र द्रव्यों से अभिषेक किया जाता है. साथ ही रुद्राष्टाध्याय का पाठ किया जाता है. कुछ विशेष सामग्रियों के बिना रुद्राभिषेक पूरा नहीं होता. ऐसे में आइए जानते हैं कि ये सामग्रियां कौन सी हैं?

महाशिवरात्रि रुद्राभिषेक पूजन सामग्री लिस्ट

  • रूईबत्ती – एक पैकेट
  • घी- 250 ग्राम
  • कपूर – 50 ग्राम
  • सिंदूर- एक पैकेट
  • लौंग एवं इलायची – एक पैकेट
  • सुपारी – 11 नग
  • अबीर – एक पैकेट
  • रोली – 50 ग्राम
  • हल्दी – 50 ग्राम
  • कलावा (मौली) – एक पैकेट
  • गुलाल – एक पैकेट
  • लाल चन्दन बुरादा – 50 ग्राम
  • श्वेत चन्दन – 50 ग्राम
  • अष्टगंध चन्दन- 50 ग्राम
  • महाराजा चन्दन- एक पैकेट
  • कुमकुम पीला- एक पैकेट
  • शहद- एक शीशी
  • चावल- 250 ग्राम
  • पार्वती जी के वस्त्र- एक साड़ी
  • शृंगार सामग्री- एक सेट
  • इत्र- एक शीशी
  • चमेली का तेल- एक शीशी
  • गंगाजल बड़ी बोतल- एक शीशी
  • गुलाबजल बड़ी- एक शीशी
  • केवड़ा जल- एक शीशी
  • कमल बीज- 50 ग्राम
  • सप्तधान्य- 50 ग्राम
  • काला तिल- 50 ग्राम
  • जौ- 50 ग्राम
  • गुर्च- 50 ग्राम
  • लाल कपडा- एक मीटर
  • पीला कपडा सूती- एक मीटर
  • श्वेत कपडा- एक मीटर
  • पिली सरसो- एक पैकेट
  • जनेऊ- आठ पीस
  • धूपबत्ती- दो पैकेट
  • भस्म- एक पैकेट
  • शमीपत्र- एक पैकेट
  • भांगगोला- एक पीस
  • दोना बड़ा साइज-एक पैकेट
  • पंचमेवा
  • चीनी- 500 ग्राम
  • चांदी अथवा सवर्णाभूषण – निष्ठानुसार
  • भोलेनाथ हेतु वस्त्र- धोती गमछा
  • चांदी का सिक्का- श्रद्धानुसार
  • गन्ने का रस – कम से कम दो लीटर
  • कुम्हार की मिटटी गिली वाली- पांच-सात किलो (अगर मिट्टी का शिवलिंग बनाने है तो)
  • पान के पत्ते बड़े साइज – 11
  • फल एवं मिठाई
  • गुलाब फूल
  • गेंदा के फूल
  • चांदनी के फूल
  • नवरंग के फूल
  • मदार के फूल
  • बड़ी फूलसाइज की परांत- एक चौकी- एक जिस पर परांत रखकर शिवलिंग रखेंगे
  • वस्त्रादि
  • धूतरा- कम से कम 11
  • बेलपत्र- कम से कम 108
  • हरी भांग- 200 ग्राम
  • रुद्राक्ष माला- एक
  • फलों का जूस स्नान के लिए
  • दूर्वा
  • फूलों की माला
  • दूध- पांच से सात लीटर
  • दही- एक किलो

close