सिद्धार्थनगर: प्रेमिका से मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

सिद्धार्थनगर : जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की. युवक के बेहोश होने तक उस पर बेल्ट और चप्पलों की बौछार की गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है.

​चोर समझकर की दरिंदगी
​जानकारी के अनुसार, कादीराबाद निवासी शैलेंद्र कुमार उर्फ पिंटू अपनी प्रेमिका के बुलावे पर उससे मिलने टड़वा गांव पहुंचा था. देर रात युवक की मौजूदगी की भनक लगते ही ग्रामीण लामबंद हो गए. ग्रामीणों को संदेह हुआ कि वह चोरी की नीयत से आया है. भीड़ ने युवक को घर से घसीटकर बाहर निकाला और पास के एक पेड़ से से बांध दिया.

​बेहोश होने तक पीटती रही भीड़
​वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक बार-बार खुद को निर्दोष बताते हुए छोड़ने की गुहार लगा रहा है, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने उसकी एक न सुनी. लोग उसे घेरकर बेल्ट और चप्पलों से पीटते रहे. इस दौरान वहां मौजूद कई लोग बचाने के बजाय अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने में व्यस्त रहे. घंटों चले इस तांडव के बाद युवक मरणासन्न हालत में पहुंच गया.

​पुलिस की कार्रवाई
​घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया. पीड़ित की पहचान शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई है.

​थानाध्यक्ष का बयान:
डुमरियागंज थानाध्यक्ष श्री प्रकाश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही जांच शुरू कर दी गई है. वायरल वीडियो के माध्यम से हमलावरों की पहचान की जा रही है. कानून हाथ में लेने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com