UP समेत 6 राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानें कब तक जुड़वा सकते हैं नाम

देश के कई राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम चल रहा है, जिसकी आज आखिरी तारीख थी. मगर चुनाव आयोग ने छह राज्यों में एक बार फिर से इसकी तारीख बढ़ा दी है. यूपी के लिए SIR की तारीख 14 दिन के लिए बढ़ाई गई है.
उत्तर प्रदेश में SIR की आखिरी तारीख 26 दिसंबर तक है. वहीं, तमिलनाडु और गुजरात में 14 दिसंबर तक और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार आइलैंड में 18 दिसंबर तक समय सीमा बढ़ाई गई है.










