ताकि समाज की मुख्यधारा में लौटें नक्सली… सरकार ने छत्तीसगढ़ में जिला स्तरीय समिति का किया गठन


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित कार्यालय में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई. इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. जानकारी के मुताबिक मंत्रिपरिषद ने आत्मसमर्पण किए नक्सलियों के विरुद्ध पंजीबद्ध आपराधिक प्रकरणों के निराकरण/वापसी संबंधी प्रक्रिया का अनुमोदन किया है. बैठक में नक्सलियों के विरुद्ध दर्ज मामलों की समीक्षा और वापसी को लेकर मंत्रिपरिषद उप समिति के गठन को स्वीकृति दे दी गई है. परीक्षण के बाद यह समिति ऐसे मामलों को मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत करेगी.



Source link

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com