बिथान से सिरसिया तक दौड़ेगी विकास की रफ्तार, तटबंध सड़क से जुड़ेंगे चार जिले

बिहार समस्तीपुर : जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए स्थानीय विधायक ने कमर कस लिया है.नए साल की शुरुआत के साथ की बिहार के मुखिया नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे, जिससे क्षेत्र को बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद जगी है.नव वर्ष के अवसर पर स्थानीय विधायक राजकुमार राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर क्षेत्र की एक लंबे समय से लंबित मांग को प्रमुखता से CM को अवगत कराए.

विधायक ने बिथान प्रखंड से होकर गुजरने वाली करेह नदी के पूर्वी और पश्चिमी तटबंधों पर सड़क निर्माण का प्रस्ताव रखा.राजकुमार राय ने आग्रह किया कि दोनों तटबंधों पर लगभग 7 मीटर चौड़ी पक्की व कालीकृत सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके.

दिए गए प्रस्ताव के अनुसार खगड़िया जिले के फूल तोड़ा पुल से बिथान के ठठेरवा, सखवा, राजघाट, केल्हुआघाट होते हुए हायाघाट तक तटबंध पर चौड़ी पक्की सड़क बनाने की मांग की गई है.

वहीं दूसरी ओर जिले के दर्जिया फुहियापुल से लारझाघाट,राजघाट, कोल्हूआघाट होते हुए सिरसीया तक भी तटबंध पर 7 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखें.इस मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी को आवश्यक पहल करने और सड़क निर्माण की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

CM नीतीश कुमार के इस आश्वासन के बाद वर्षों से पेंडिंग इस योजना के धरातल पर उतरने की उम्मीद और मजबूत हो गई है.यदि विधायक की पहल पर यह सड़क बनती है तो बिथान, हसनपुर,सिंघिया और आसपास के क्षेत्रों का संपर्क दरभंगा,सहरसा,खगड़िया और नेपाल तक और भी सुगम हो जाएगा.

इससे न सिर्फ आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.स्थानीय विधायक राज कुमार राय के इस पहल पर क्षेत्र वासियों में खुशी का माहौल बना हुआ हैं, लोग उम्मीद कर रहे है कि जल्द ही इस तटबंध पर कार्य प्रारंभ हो.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com