जबलपुर में मामूली विवाद और अवैध वसूली के लिए हुई चाकू बाजी की वारदात, चाकू बाजी की घटनाओं में नहीं है लगाम!

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के खितौला थाना क्षेत्र और रांझी थाना क्षेत्र में चाकू बाजी की वारदात सामने आई है जहां अवैध वसूली और मामूली बात पर बदमाशों ने चाकू बाजी की घटना को अंजाम दिया है.
इस घटना में घायल हुए युवकों को इलाज के लिए घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राण घातक हमले और अवैध वसूली का मामला दर्ज किया गया है जहां पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम में लगाई गई है.
थाना खितौला में अरविंद चक्रवर्ती उम्र 23 वर्ष निवासी सकरी मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि लखराम मोहल्ला खितौला निवासी सौरभ कुचबंधिया से उसकी लगभग एक वर्ष से मित्रता है सौरभ कुचबंधिया ने फोन कर बोला कि तुमसे लड़ाई करना है, उसने सौरभ से पूछा कहा हो तो बोला कि बाजार में हूॅ वह आकाश बिरहा के साथ खितैाला बजार पहुॅचा तभी वहां पर सौरभ कुचबंधिया नहीं मिला.
वह एवं आकाश बिरहा ढेलाराम मंदिर के पास पहुॅचे तो सौरभ कुचबंधिया, गुरू कुचबंधिया हम दोनों केा देखकर गाली गलौज कर हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगा, सौरभ कुचबंधिया ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर उसकी वायें हाथ की कॉख में चोट पहॅुचा दी, आकाश बिरहा बीच बचाव करने लगा तो आकाश के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट किये तथा तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये.
घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 296(ए), 115(2), 109(1), 351(2), 3(5) बीएनएस का मामला दर्ज करते हुए फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है,
थाना रांझी में निहाल चौकसे उम्र 36 वर्ष निवासी रक्षानगर बड़ा पत्थर रंाझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि भवरताल गार्डन में होटल चलाता है रात लगभग 12-30 बजे होटल बंद करके कार क्रमांक एमपी 20 जेएन 4462 से घर रंाझी वापस आ रहा था उसके साथ उसका भाई दीपक चौकसे, दोस्त शिवम टैगोर थे, कार को पटवा किराना के सामने मेन रोड़ रांझी में खड़ा किया था उसी समय एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड यू 1346 से बापूनगर निवासी रोहन राजपूत एवं सूरज सोनकर उसके पास आकर उसके धमकाते हुये बोले कि तेरा भवरताल में होटल अच्छा चल रहा है अगर होटल चलाना है तो हर हफ्ते 1 हजार रूपये देने पड़ेगें और शराब पीने के लिये एक हजार रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो सूरज सोनकर ने चाकू निकालते हुये गाली गलोज धक्का दिया रोहन ने उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की, उसका भाई दीपक चौकसे, दोस्त शिवम टेगौर बीच बचाव करने लगे तो सूरज सोनकर, रोहन राजपूत जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये. रिपोर्ट पर धारा 296(ए), 119(1), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.










