ये तो जान से खिलवाड़… पेट्रोल का स्टॉक कर रहा था युवक, उसी में लग गई आग; जिंदा जलकर मौत

मिडिल ईस्ट में युद्ध ईरान-अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहा है, लेकिन इस युद्ध का असर सभी देशों पर देखने को मिल रहा है. भारत में तो LPG गैस सिलेंडर के लिए लोग लंबी-लंबी लाइनों में लग रहे हैं, फिर भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर उड़ी अफवाह का असर ऐसा है कि अब तो लोग पेट्रोल-डीजल भी स्टॉक करके रखने लगे हैं. ऐसे में कई जगह आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं. झारखंड के गढ़वा में तो एक युवक की इसी तरह के हादसे में जान चली गई.
दरअसल, गढ़वा थाना क्षेत्र के लोटो गांव में पेट्रोल पंप के पास बीते बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ. एक तेज रफ्तार कार ने मोपेड पर प्लास्टिक के गैलन में पेट्राेल लेकर जा रहे युवक को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही युवक गैलन सहित सड़क पर गिर गया. इस दौरान गैलन फटने से पेट्रोल सड़क पर गिर गया और आग लग गई. इससे मोपेड पर सवार युवक गंभीर रूप से झुलस गया.











