12 घंटे के अंदर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दो शिकायत, अब महुआ मोइत्रा पहुंचीं पुलिस स्टेशन

चुनाव आयोग को लेकर मीडिया रिपोर्टों के खुलासे के बाद हड़कंप मचा है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पिछले 24 घंटे में दो शिकायतें की गई है. पहले सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने अटॉर्नी जनरल को पत्र लिखकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ क्रिमिनल कंटेम्प्ट की कार्रवाई शुरू करने की अनुमति की मांग की. वहीं, अब TMC सांसद महुआ मोइत्राथाने पहुंची हैं.
पश्चिम बंगाल के कॉष्णानगर से TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने गुरुवार दोपहर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है. महुआ मोइत्रा ने इससे पहले अपने एक्स पर मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते मुख्य चुनाव आयुक्त पर तीखा हमला बोला और उनके इस्तीफे की मांग की थी. वहीं, अब पुलिस शिकायत का कदम उठाया गया है.











