केंद्रीय बजट विकास को देगा गति, ऑरेंज इकोनॉमी के लिए दिल्ली देगी पूरा सहयोग: CM रेखा गुप्ता

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को सचिवालय में केंद्रीय बजट में दिल्ली के लिए मिले फंड आवंटन की जानकारी दी. इस दौरान सीएम ने कहा कि बजट में जो दिल्ली के लिए एलोकेशन मिला उसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का मैं धन्यवाद देना चाहती हूं. ये बजट हर किसी को भरोसा और सहारा देने के साथ अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने वाला बजट है. बजट तीन बड़े कर्तव्यों से प्रेरित बजट है, जिसमें आर्थिक वृद्धि को तेज करना, लोगों की आकांक्षाएं पूरी करना व उन्हें आगे बढ़ाना शामिल है.
उन्होंने कहा कि यह देश की प्रगति को नए आयाम देने वाला बजट है. आज दिल्ली सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है. ये बजट दिल्ली के हित में है. सीएम ने बताया कि बजट में दिल्ली को 1348 करोड़ रुपये का फंड मिला है. वहीं 6275 करोड़ रुपये के बजट को बढ़कर 15,380 करोड़ कर दिया गया है. वहीं शिक्षा में स्कूल शिक्षा के लिए फंड, 5 यूनिवर्सिटी लॉजिस्टिक स्थापित करने के साथ नरेला में एजुकेशन हब भी बनेगा.
दिल्ली सीएम ने कहा, इंडस्ट्रीज के अलावा सर्विस सेक्टर दिल्ली का मुख्य क्षेत्र है. वहीं पर्यावरण मंत्रालय ने 1100 करोड़ रुपए बजट दिया है, जिससे दिल्ली लाभान्वित होगी. साथ ही दिल्ली-वाराणसी रेल कारीडोर से भी फायदा होगा. वहीं महिलाओं के लिए हर जिले में हॉस्टल बनने से भी दिल्ली को लाभ मिलेगा औऱ रोजगार के अवसर पैदा होंगे. बजट 2026 में केंद्र शासित स्कीमों के बजट को बढ़ाया गया है. दिल्ली पुलिस का बजट अब 12,500 करोड़ कर दिया गया है. वित्त मंत्री ने जो ऑरेंज इकोनॉमी की बात की है, इसमें दिल्ली अपना पूरा योगदान देगी. मैं इस बजट को विकास की ओर मजबूत कदम मानती हूं.










