Virat Kohli Duck: विराट कोहली ने मारी अपने पैर पर कुल्हाड़ी, 0 पर बोल्ड होने के बाद खुल गया राज

Virat Kohli Duck: विराट कोहली ने मारी अपने पैर पर कुल्हाड़ी, 0 पर बोल्ड होने के बाद खुल गया राज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को IPL 2026 में अपनी चौथी हार का सामना करना पड़ा है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मौजूदा चैंपियन RCB को 9 रन से शिकस्त मिली. ये टीम की लगातार दूसरी हार थी. संयोग से एक बार फिर टीम की हार की कई वजहों में से विराट कोहली का जल्दी आउट होना भी रहा. इस मुकाबले में RCB के स्टार ओपनर कोहली खाता भी नहीं खोल सके और सिर्फ 2 गेंद खेलकर पवेलियन लौट गए. उन्हें तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने बोल्ड किया, जिन्होंने मैच के बाद ऐसा खुलासा किया जिसने हैरान कर दिया.

लखनऊ में खेले गए इस मुकाबले में बेंगलुरु को जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य मिला था. इतना बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए RCB को तेज शुरुआत की जरूरत थी. मगर सिर्फ 8 गेंदों के अंदर ही टीम के दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए. इसमें सबसे बड़ा झटका विराट कोहली के रूप में लगा, जिन्हें प्रिंस ने क्लीन बोल्ड कर दिया. IPL में 2023 के बाद ये पहला मौका था, जब कोहली 0 पर बोल्ड हुए जबकि 2017 के बाद पहली बार किसी रन चेज के दौरान वो खाता खोले बिना बोल्ड हुए.

विराट के इस तरह 0 पर आउट होने ने उम्मीद के मुताबिक खूब चर्चा बटोरी और इसकी वजह बने प्रिंस यादव का नाम हर किसी की जुबान पर था. प्रिंस ने मैच के बाद एक खुलासा कर चौंका दिया. उन्होंने बताया कि दोनों टीमों के पिछले मैच के बाद विराट ने ही उन्हें एक खास टिप दिया था, जिसका इस्तेमाल उन्होंने कोहली को आउट करने में किया. प्रिंस ने बताया, “पिछले मैच के बाद भी मैं विराट भैया से बात कर रहा था तो उन्होंने खुद मुझे ये बात कही कि जब तक लेंथ से बॉल हरकत (मूवमेंट) कर रही है तो अपनी लेंथ नहीं छोड़नी है. वही मैंने किया और फिर विकेट के रूप में रिजल्ट मिला.”

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

कोहली का विकेट लेने से पहले ही इस सीजन में प्रिंस यादव अपनी शानदार गेंदबाजी से प्रभावित कर चुके हैं. घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलने वाले दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपने दूसरे ही IPL सीजन में कई बड़े बल्लेबाजों का शिकार कर लिया है. उनके नाम सिर्फ 10 मैच में 16 विकेट हो चुके हैं और IPL 2026 में वो लखनऊ के सबसे सफल गेंदबाज हैं. साथ ही सबसे ज्यादा विकेट के लिए मिलने वाली पर्पल कैप की रेस में वो फिलहाल तीसरे नंबर पर चल रहे हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com