माउथ कंडोम क्या है? क्या ये HPV और ओरल कैंसर से बचाता है?

माउथ कंडोम, जिन्हें डेंटल डैम भी कहा जाता है, एक पतली और लचीली शीट होती है जो आमतौर पर लेटेक्स से बनी होती है. इसे ओरल कॉन्टैक्ट के दौरान इस्तेमाल किया जाता है ताकि मुंह और त्वचा के बीच सीधा संपर्क न हो. इसका मुख्य उद्देश्य संक्रमण फैलने के खतरे को कम करना होता है. जब इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाता है, तो यह एक प्रोटेक्टिव बैरियर की तरह काम करता है और शरीर के तरल पदार्थ या संक्रमित त्वचा के सीधे संपर्क से बचाता है.
खासतौर पर माउथ कंडोमउन लोगों के लिए उपयोगी है जो सुरक्षित तरीके अपनाना चाहते हैं और यौन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहते हैं. हालांकि, इसके बारे में जागरूकता अभी भी काफी कम है, जिस वजह से इसका इस्तेमाल ज्यादा आम नहीं है. सही जानकारी और इस्तेमाल से यह कई संक्रमणों के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है.
क्या माउथ कंडोम एचपीवी वायरस से बचाव करता है?
आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. सुभाष गिरि बताते हैं कि एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमावायरस एक ऐसा वायरस है जो स्किन-टू-स्किन कॉन्टैक्ट से फैल सकता है और ओरल संपर्क के जरिए भी शरीर में प्रवेश कर सकता है. माउथ कंडोम इस जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है क्योंकि यह सीधे संपर्क को रोकता है और एक सुरक्षा परत बनाता है.
क्या ये कंडोम ओरल कैंसर से बचाव करता है?









