बहराइच में तेंदुए के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

बहराइच: उत्तर प्रदेश के कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में तेंदुए के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. खेत गई महिला पर फिर एक तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया जिसपर महिला ने तेंदुए से संघर्ष कर अपनी जान बचाई लेकिन इस दौरान महिला तेंदुलुए से संघर्ष के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसपर घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले जाया गया जिस पर घायल महिला को मेडिकल कॉलेज बहराइच रिफर किया गया है.
कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र के ककरहा रेंज के लोधन पुरवा गांव निवासिनी सुशीला पत्नी पन्नालाल उम्र 35 वर्ष घर से कुछ दूर जंगल किनारे अपने खेत साग तोडने गई थी। तभी रविवार लगभग 3:30 बजे झाड़ियां से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया. तेंदुए को हमला करता देख महिला ने संघर्ष कर जोर-जोर से चिल्लाने लगी, तभी खेतों में मौजूद अन्य लोग हांका लगाते हुए उसको बचाने के लिए दौड़े। तभी तेंदुआ घायल महिला को छोड़ जंगल की तरफ भाग गया.
आनन फानन में परिजन उसे सीएचसी मोतीपुर में लाकर भर्ती कराये,, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हा लत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया. सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है.









