यूट्यूबर संजना यदुवंशी के पति जेल भेजे गए, फायरिंग और हमले से मचा हड़कंप

इटावा : चित्राहाट।यूट्यूबर संजना यदुवंशी के पति श्याम यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। संजना की भाभी मुस्कान यादव की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के बाद श्याम यादव, उनकी मां सुनीता देवी सहित तीन अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामला थाना चित्राहाट क्षेत्र का है, जहां देर रात हुए कथित हमले और फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई.
पीड़िता मुस्कान यादव के अनुसार, श्याम यादव ने पहले फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके कुछ ही समय बाद श्याम यादव अपने साथ 10–15 लोगों और तीन गाड़ियों के काफिले के साथ उनके घर पहुंचा और हमला कर दिया.आरोप है कि आरोपियों के पास पिस्टल और अन्य अवैध हथियार थे, जिनसे फायरिंग की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से कारतूस और हथियार बरामद किए हैं.
मुस्कान यादव का कहना है कि घटना के वक्त वह अपने बेटे के साथ बेड पर सो रही थीं.तभी श्याम यादव और तीन अन्य लोग जबरन कमरे में घुसे, बेड पर दबा लिया, कपड़े फाड़े और कुंडल लूट ले गए। शोर सुनकर जब ग्रामीण बचाव के लिए आए, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने इसे सुनियोजित हमला बताया है.
तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि श्याम यादव ने कथित रिकॉर्डिंग में कहा कि यदि पुलिस कार्रवाई होती है तो वह पैसे के बल पर सबका मुंह बंद करा देगा। इस बयान के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को और गंभीर मानते हुए कार्रवाई तेज कर दी.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है, साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच होगी और आरोप सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने एहतियातन गश्त बढ़ा दी है और पीड़िता की सुरक्षा के लिए भी कदम उठाए गए हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर यूट्यूबर संजना यदुवंशी से जुड़ा होने के कारण मामला चर्चा में है। पुलिस ने साफ किया है कि कानून सभी के लिए समान है और किसी भी दबाव में आए बिना कार्रवाई जारी.










