कब कम होंगे चीन के दाम? शुगर मिल वालों ने बता दिया, ISMA का बयान- देश में पर्याप्त स्टॉक

चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच इंडस्ट्री बॉडी ISMA का कहना है कि देश में चीनी की कोई कमी नहीं है. ISMA यानी इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन के मुताबिक देश में पर्याप्त चीनी है. ISMA के प्रेसिडेंट नीरज शिरगांवकर के मुताबिक, चीनी की कीमतें मुख्य रूप से 2 वजहों से बढ़ी हैं. उन्होंने पहली वजह- जमाखोरी के लिए स्टॉक करने और दूसरी वजह- मौसम की वजह से कम उत्पादन को बताया.
उन्होंने कहा, ‘कीमत बढ़ने की उम्मीद में भंडारण करना और मौसम संबंधी कारणों से कम उत्पादन होने के चलते चीनी के दाम बढ़े हैं. इंडस्ट्री बॉडी ISMA का कहना है कि उसे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में चीनी की खुदरा कीमतें कम हो जाएंगी.











