मिर्जापुर: द मूवी का आइडिया हो गया था रिजेक्ट, एक्ट्रेस ने बताया सबको था डर कि कैसा होगा ये प्रोजेक्ट

फिल्म मिर्जापुर (Mirzapur) आने वाली 4 सितंबर को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म को दर्शक पहले सीरीज के रूप में देख चुके हैं. इसको दर्शकों ने काफी पसंद किया था. जब इस फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ तभी से फैंस काफी एक्साइटेड थे और अब फिल्म देखने के लिए फैन्स की बेताबी बढ़ती ही जा रही है. खैर इसके लिए भी ज्यादा लंबा इंतजार नहीं बचा है. मिर्जापुर:द मूवी नाम से आ रही ये फिल्म 4 सितंबर को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में एक्शन-क्राइम सब कुछ देखने को मिलेगा. इस फिल्म की कास्ट भी दर्शकों को लुभाने में सफल हो रही है. वैसे तो इस फिल्म की कास्ट कई नाम शामिल हैं लेकिन इस बार कुछ नए चेहरों की भी एंट्री हुई है. फिल्म में हर्षिता गौर (Harshita Gaur) ने भी अहम किरदार निभाया है. हाल ही में हर्षिता ने एनडीटीवी से बात करते हुए इस फिल्म की बारे में काफी रोचक खुलासे किए.
पहले रिजेक्ट कर दिया गया था मिर्जापुर: द मूवी का आइडिया
हर्षिता गौर ने कहा कि जब कोई एक्टर कोई प्रोजेक्ट करता है तो बिल्कुल पता नहीं होता की वह हिट होगा या फ्लॉप. जो कोई भी हो वह अच्छा बनाने की कोशिश करता है और मिर्जापुर के पिछले सीजन बने थे, जिनको दर्शकों ने काफी पसंद किया था. अब फिल्म आ रही है यह भी कभी नहीं सोचा था कि इस सीरीज पर फिल्म भी आएगी. यह भी हो सकता है कि इस सीरीज के पहले सीजन को आए हुए 8 साल हो गए और दर्शकों ने इतना पसंद किया. डायरेक्ट को लगा होगा कि एक बार फिल्म बनाकर ट्राई करते हैं. शायद पहले तो यह आइडिया डिसमिस कर दिया था कि प्रोजेक्ट कैसा होगा. अगर इस शो पर जो भी बनता हम तो इसका हिस्सा रहते ही. हम काफी एक्साइटेड हैं कि अब शो पर फिल्म आ रही है. अगर इस फिल्म के बारे में बात करूं तो मिर्जापुर फिल्म में बहुत ही फ्रेश कहानी दिखाई जाएगी. दर्शकों को लगेगा कि 6वें एपिसोड से बाहर निकले हैं और 7वें एपिसोड में चले गए. इस फिल्म में पुराने किरदार हैं जिनको एक नए तरीके से पेश किया गया है. फिल्म में सोनल चौहान, रवि किशन, मोहित मालिक जैसी तमाम नई कास्ट भी नजर आएगी.
कहां-कहां शूट हुई फिल्म
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि यह फिल्म बनारस के अलावा राजस्थान में भी कई जगहों पर शूट हुई है. इस फिल्म में अब राजस्थान की नई दुनिया दिखाई देगी. फिल्म में काफी नई चीज देखने के लिए मिलेंगी. फिल्म में मेरा किरदार सीरीज से मिलता-जुलता है. मैं बंदूक उठाते हुए नजर नहीं आऊंगी. मेरा किरदार बहुत ही खूबसूरत तरीके से लिखा गया है. डायरेक्टर के लिए काफी चीज मुश्किल भरी रही होंगी. क्योंकि फिल्म में सारे किरदार शो से मिलते जुलते नई तरीके से दिखाने हैं. काफी नए किरदार हैं जो फिल्म में कुछ नया करते हुए दिखाई देंगे. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब मेरे पास मिर्जापर 1 का ऑफर आया था, तब मैं यह शो करने से मना कर दिया था. आज से 8 साल पहले ओटीटी की कोई समझ नहीं थी. किरदारों की क्या अहमियत होती है, ये हमको ओटीटी प्लेटफॉर्म ने समझाई. मैंने पहले काफी शोज किए थे जैसा कि मैंने बताया कि मैंने शो के लिए मना कर दिया था, लेकिन जब मुझे टीम ने मिलने के लिए कहा तो उन्होंने मुझे समझाया तो मैंने यह शो करने के लिए हां कर दिया.
ओटीटी को वैल्यू नहीं मिलती
एक्ट्रेस ने कहा कि काफी सालों पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म की समझ नहीं थी. पहले ऐसा लगता था कि यह शो मोबाइल पर आएगा? लेकिन कुछ शोज हिट हो गए, उसके बाद लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ आए. आज बड़े से बड़े एक्टर्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे हैं. कुछ कहानी ऐसी होती है जिनको आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही देख सकते हैं. आज के समय कुछ फिल्में ऐसी भी बन रही हैं जिनमें हर किरदार को वैल्यू मिलने लगी है. जैसे ही ओटीटी आया काफी चीजें बदल गईं. लेकिन कुछ फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. मैं इतना कह सकती हूं कि कुछ फिल्में सिनेमाघरों के लिए भी बनी हैं. जैसे फिल्म धुरंधर को आप सिनेमाघरों में ही देख सकते हैं. लेकिन हमको हमेशा से लगता था कि मिर्जापुर बड़ी स्क्रीन के लिए है. क्योंकि इसमें काफी ऐसी चीज है, जिसको दर्शक स्क्रीन पर इंजॉय कर सकते हैं. कुछ लोग मेरे से पूछ रहे हैं कि फिल्म मिर्जापुर का सेकंड पार्ट भी आएगा या नहीं? मैं अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कह सकती. यह तो फिल्म की सफलता और दर्शकों के प्यार पर निर्भर करता है.











