फ्री हो तो मिलने आओ…’ जिम्नास्टिक कोच ने की नाबालिग के साथ यौन शोषण की कोशिश, पा चुका है राष्ट्रपति से सम्मान

मुंबई के विले पार्ले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक जिम्नास्टिक कोच ने नाबालिग छात्रा का यौन शोषण करने की कोशिश की. नाबालिग ने मुंबई के विले पार्ले पुलिस स्टेशन में मामाला दर्ज कराया. नाबालिग की शिकायत के बाद जिम्नास्टिक कोच के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज दर्ज किया गया है. जिम्नास्टिक कोच राष्टपति द्रौपदी मूर्मू द्रोणाचार्य अवार्ड से हो सम्मानित किया जा चुका है.

आरोपी जिम्नास्टिक कोच का नाम गणेश देवरुखकर है. इस घटना ने सनसनी मचा दी है. मुंबई पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हाल ही में प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किए गए 45 वर्षीय जिम्नास्टिक कोच के खिलाफ पुलिस ने 16 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज कराया है

नाबालिग लड़की ने क्या बताया?

मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज FIR में नाबालिग छात्रा ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह घर पर पढ़ाई कर रही थी, तभी कोच ने उसे व्हाट्सऐप पर ‘Hi’ मैसेज भेजा. नाबालिक छात्रा ने भी जवाब में ‘Hi’ लिखा और अपनी मां को इस बातचीत के बारे में बताया. इसके बाद मां ने बेटी से कहा कि वह कोच से पूछे कि उन्होंने उसे मैसेज क्यों किया. इसके बाद कोच ने मैसेज कर पूछा, “तुम कहां हो? अगर फ्री हो तो जिम्नेजियम में मुझसे मिलने आओ.”

कोच ने यौन शोषण करने की कोशिश की

छात्रा को लगा कि कोच को उससे कोई काम होगा. वह कई सालों से जिम्नास्टिक सीख रही है, इसलिए उसने जवाब दिया, “मैं घर पर हूं, सर. मैं आती हूं.” जिम्नेजियम पहुंचने पर नाबालिग ने देखा कि कोच वहां अकेले थे. आरोप है कि कोच ने उसे अपनी चप्पल अंदर लाने और दरवाजा अंदर से बंद करने के लिए कहा. सिर्फ इतना ही नहीं नाबालिग का यौन शोषण करने की भी कोशिश की.

इसके बाद पीड़िता वहां से जाने लगी तो कोच ने कहा कि जो कुछ भी हुआ वह हमारे बीच रहना चाहिए. हालांकि, पीटी टीचर की मदद से नाबालिग ने मुंबई के विले पार्ले पुलिस स्टेशन में कोच के खिलाफ केस दर्ज कराया.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com