Nhm employee strike: छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारियों की हड़ताल 20वें दिन पर, खून से लिखा पत्र भेज सरकार से मांगा जवाब

Nhm employee strike ।रायगढ़। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार 20वें दिन में प्रवेश कर गई है।

अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री को खून से पत्र लिखकर गुहार लगाई है।

कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से नियमितीकरण और बुनियादी सुविधाओं की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं।

स्वास्थ्य मंत्री को लिखे पत्र में NHM कर्मचारियों ने सवाल उठाया है कि “20 साल की लड़ाई और 170 से ज्यादा ज्ञापन देने के बाद भी हमारी मांगें क्यों पूरी नहीं हो रही हैं?

स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ कहलाने वाले कर्मचारियों की सुध आखिर कब ली जाएगी?” वहीं वित्त मंत्री को याद दिलाया गया कि उन्होंने खुद मंच से 100 दिनों में नियमितीकरण का वादा किया था, लेकिन अब दो साल बीत जाने के बाद भी कोई ठोस पहल नहीं हुई।

NHM कर्मचारियों ने पत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सीधा हस्तक्षेप करने की अपील की है।

उन्होंने लिखा कि आपके नेतृत्व में राज्य विकास की ओर अग्रसर है, लेकिन बिना नियमित कर्मचारियों के स्वास्थ्य तंत्र चरमराता जाएगा। आंदोलनकारियों का दावा है कि अब तक 16,000 से ज्यादा कर्मचारी सामूहिक इस्तीफा दे चुके हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर सीधा असर पड़ रहा है।

कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगें।nhm employee strike

NHM कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण और पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना शामिल है। इसके अलावा ग्रेड पे निर्धारण, लंबित 27% वेतन वृद्धि, पारदर्शी कार्य मूल्यांकन, भर्ती में आरक्षण, अनुकंपा नियुक्ति, मेडिकल व अन्य अवकाश, पारदर्शी तबादला नीति और 10 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी उनकी सूची में है।

कर्मचारियों का कहना है कि जब तक इन मुद्दों पर ठोस फैसला नहीं लिया जाएगा, हड़ताल वापस नहीं ली जाएगी।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com