साय कैबिनेट की अहम् बैठक आज, शीतकालीन सत्र में विधेयकों पर होगी चर्चा




#प्रदेश

साय कैबिनेट की अहम् बैठक आज, शीतकालीन सत्र में विधेयकों पर होगी चर्चा



रायपुर।राजधानी रायपुर में आज साय कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। छत्तीसगढ़ कैबिनेट की ये अहम बैठक महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 10:30 बजे से शुरु होगी। सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। आज होने वाली साय कैबिनेट की इस बैठक में कई अहम् मुद्दों पर चर्चा के बाद मुहर लग सकती है।

मंत्रालय में आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में शीतकालीन सत्र में विधेयकों को लेकर चर्चा होगी। इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में धर्मांतरण संशोधन कानून पर मुहर लग सकती है। वहीं सीएम साय की अध्यक्षता में आज होने वाली साय कैबिनेट की बैठक में धान खरीदी, किसानों की समस्या जैसे कई विषयों पर चर्चा हो सकती है।


Post Views: 1




Source link

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com