धमतरी: बिजली लाइन ठीक करने पोल पर चढ़े बिजली मिस्त्री की गिरने से मौत, परिजनों ने की मुआवजे की मांग

धमतरी : जिले के भखारा विद्युत कार्यालय में ठेकेदार के अधीनस्थ बिजली मिस्त्री का काम करने वाले मिस्त्री की पोल में करंट सप्लाई के बाद गिरने से मौत हो गई.
अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार भठेली निवासी धर्मेंद्र दास वैष्णव 35 वर्ष पिता गोपाल विद्युत ठेकेदार के अधीन बिजली मिस्त्री का काम करता था.9 दिसंबर को वह बिरेझर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नवागांव में विद्युत काम करने गया था.दोपहर 12.15 बजे बिजली पोल में चढ़ा हुआ था, तभी करंट की चपेट में आने से वह नीचे गिर गया.

बेहोशी की हालत में उसे भखारा अस्पताल ले जाया गया। जहां सुविधाविहीनअस्पताल से उसे धमतरी मसीही अस्पताल रेफर किया गया.इलाज के दौरान शाम 3.55 बजे धर्मेन्द्र की मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
70 हजार तात्कालिक सहायता राशि दी गई:
इस हादसे के बाद बुधवार को मृतक के परिजन और ग्रामवासी विद्युत कार्यालय पहुंचे.जहां.मुआवजा समेत नौकरी की मांग करने लगे.इस दौरान मृतक के परिजनों को विद्युत विभाग की तरफ से 20000 रुपए व ठेकेदार की तरफ से 50000 रुपए की तत्कालिक सहायता राशि नकद प्रदान की गई. बताया जाता है कि पीएम रिपोर्ट के बाद पीएफ का पैसा मिलेगा.









