सांसद खेल महोत्सव 2025 अंतिम चरण में: 23 से 25 दिसंबर तक मेगा फाइनल

रायपुर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 अब अपने अंतिम और निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है। मेगा फाइनल एवं समापन समारोह 23 से 25 दिसंबर तक विभिन्न खेल स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे। इस महोत्सव में रायपुर लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभाओं से 85 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया है। मेगा फाइनल में लगभग 5000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

मेगा फाइनल प्रतियोगिताएं नेताजी सुभाष स्टेडियम, मोतीबाग रायपुर, सप्रे शाला वॉलीबॉल मैदान, जे.एन. पाण्डेय स्कूल और अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग पूल में आयोजित की जाएंगी। 23 दिसंबर को नेताजी सुभाष स्टेडियम में विधायकों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उद्घाटन होगा। 24 दिसंबर को दिल्ली के सांसद और गायक मनोज तिवारी मुख्य अतिथि रहेंगे। 25 दिसंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में समापन समारोह आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति प्रस्तावित है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, अनुशासन और सामाजिक एकता का जन आंदोलन है। इस महोत्सव में पारंपरिक और आधुनिक खेलों का संगम देखने को मिला है। कुश्ती, खो-खो, गेड़ी-दौड़, भारोत्तोलन, फुगड़ी, रस्सी कूद, कबड्डी, बास्केटबॉल, शतरंज, वॉलीबॉल, रस्सा-कसी, शरीर शौष्ठव और तैराकी सहित 13 खेल विधाओं में 19 वर्ष से कम और अधिक आयु वर्ग के हजारों खिलाड़ियों ने भाग लेकर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए खेल संघों, नगर निगम, जिला प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग, खेल विभाग, पुलिस सहित लगभग 1500 कर्मचारी, अधिकारी, व्यायाम शिक्षक और खेल अधिकारी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। आयोजन में जनता से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील भी की गई है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com