समस्तीपुर में धान खरीद में भारी धांधली की आशंका, क्या RTI से होगा खुलासा?

समस्तीपुर: जिले के पतैली पूर्वी पंचायत और बेलारी पंचायत में धान अधिप्राप्ति (खरीद) के दौरान भारी अनियमितता और धांधली की आशंका सामने आई है. किसानों का आरोप है कि कागजों पर धान खरीद दिखाकर वास्तविक किसानों को भुगतान नहीं किया गया, जबकि बाहरी व्यापारियों और बिचौलियों का धान पैक्स के माध्यम से खरीदा गया.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कई ऐसे किसानों के नाम पर धान खरीद दर्शाई गई है, जिन्होंने न तो धान बेचा और न ही उन्हें अब तक कोई भुगतान मिला. वहीं कुछ किसानों का कहना है कि उनसे कम मात्रा में धान लिया गया, लेकिन रिकॉर्ड में अधिक मात्रा दर्शाई गई है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए सहकारिता विभाग से सूचना प्राप्त करने के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत आवेदन दायर किया गया है. RTI में किसानवार खरीद विवरण, भुगतान स्थिति, PACS/व्यापार मंडल की भूमिका, गोदाम में भंडारण, धान उठाव और निरीक्षण रिपोर्ट जैसी अहम जानकारियां मांगी गई हैं.

RTI के माध्यम से यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि कितने किसानों को अब तक भुगतान हुआ, कितने किसानों का भुगतान लंबित है, क्या बाहरी व्यापारियों के धान को किसानों के नाम पर दिखाया गया. स्थानीय किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई, तो सरकारी राशि की बड़े पैमाने पर बंदरबांट होती रहेगी. अब सभी की निगाहें RTI से मिलने वाली जानकारी पर टिकी हैं, जिससे धान खरीद में हुए कथित घोटाले का सच सामने आने की उम्मीद है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com